भारतीय सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद् एवं उ0 प्र0 संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ संयुक्त तत्वावधान में मानसी सिंह द्वारा लोक गीतों की प्रस्तुति
भारतीय सांस्कृतिक सम्बन्ध परिषद् एवं उ0 प्र0 संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ
संयुक्त तत्वावधान में आयोजित क्षितिज श्रृंखला के अंतर्गत दिनांक 10 मई 2024 को सुश्री
मानसी सिंह द्वारा लोक गीतों की प्रस्तुति सायं 7:00 बजे स्थानीय वाल्मीकि रंगशाला, उ0
प्र0 संगीत नाटक अकादमी, विपिनखंड, गोमतीनगर में किया जा रहा है |
सुश्री मानसी सिंह ने संगीत विषय से अध्ययनरत रहते हुए संगीत को ही प्रोफेशन से
जोड़ा है और विगत कई वर्षो से इस क्षेत्र में अपने को सिद्ध किया है | इन्होने भातखंडे
संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ से संगीत विषय में परास्नातक एवं डिलोमा प्रभाकर की
शिक्षा प्राप्त की है | आप ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न मंचो पर अपनी संगीत प्रस्तुति दे कर
सराहना हासिल किया है |
कार्यक्रम विवरण
1 देवी गीत – निमिया के डार मैया..
2 लोक गीत – पिया पतिया पठईहैं, पढ़ब कैसे..
3 राजस्थानी लोक गीत- केसरिया बालम आओ, पधारो म्हारे देश.
4 लोक गीत – पनिया के जहाज से..
5 कजरी – पियवा बसेला कौनी ओर हो..
मुख्य कलाकार –
सुश्री मानसी सिंह
वादक कलाकार
1. हारमोनियम – श्री नितीश सिंह
2. तबला – श्री रमनदीप सिंह
3. अक्टो पैड – श्री अमन
4. सिन्थेसाइज़र – श्री अलीम
5. ढोलक – श्री शान
उद्घोषक/ उद्घोषिका – सुश्री ऐश्वर्या शुक्ला
क्षेत्रीय निदेशक
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.