मां भारती नारी योग शिक्षा संस्थान के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं देश की डेढ़ सौ से अधिक नारी शक्तियों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में नवयुग कन्या महाविद्यालय की प्रोफेसर प्राचार्या मंजुला उपाध्याय की उपस्थिति रही।
नवयुग कन्या महाविद्यालय में मां भारती नारी योग शिक्षा संस्थान के माध्यम से सभी विद्यार्थियों को योग का प्रशिक्षण दिया जाता है।
प्रोफेसर अमिता सिंह एवं डॉक्टर सीमा पाण्डेय शारीरिक शिक्षा विभाग नवयुग कन्या महाविद्यालय से उपस्थित रही।
मां भारती नारी योग शिक्षा संस्थान की अध्यक्षा महोदया श्रीमती अर्चना वर्मा, सचिव सीता गौर ,कोषाध्यक्ष शीतल सिंह एवं सौ से अधिक महिला योग शिक्षिकाओं के द्वारा इस कार्यक्रम को आयोजित किया गया।
डॉक्टर लुबना कमाल एसोसिएट प्रोफेसर होम्योपैथिक नेफ्रोलॉजिस्ट एवं समाज सेविका ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महिलाओं को विशेष संदेश दिया ।
समाज में उनकी एक विशेष पहल मस्जिदों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग अभ्यास का आयोजन अत्यंत सराहनीय है उन्होंने उसके बारे में चर्चा की।
एमिनेंट योग गोमती नगर योग केंद्र की संस्थापिका शेफाली बेरी ने बताया कि 20 वर्षों से योगाभ्यास के बाद उन्होंने योग केंद्र की शुरुआत की और 3 वर्षों से केंद्र संचालित कर रही हैं जिससे उनको बहुत ही अच्छा अनुभव हो रहा है समाज की प्रत्येक महिलाएं स्वस्थ हो रही हैं।
अतिथि के रूप में डीआईजी रजनीश लांबा भी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम का संचालन सूची पाण्डेय एवं एंकर इशा राय के द्वारा सुचारू रूप से किया गया।
मां भारती नारी योग शिक्षा संस्थान नारियों को योग प्रशिक्षण देने के लिए समर्पित संस्था है जिसके माध्यम से नारियां प्रशिक्षित होकर योग केंद्र का संचालन कर रही हैं और रोजगार प्राप्त कर रही है।
अतिथियों में डॉ सीमा मोदी, डॉ जया तिवारी, मीरा पाण्डेय ,ऊषा विश्वकर्मा मालविका गुप्ता , हर्षिता श्रीवास्तव, प्रेमलता थापर निष्ठा रस्तोगी, राजकुमारी गुप्ता , डॉक्टर शिखा गुप्ता इशा मिश्रा , खुशी श्रीवास्तव, माया यादव ,रजनी चोपड़ा, श्रुति शर्मा, गीता गुप्ता ,समरीन मीनाक्षी सिंह, रजनी सिंह जानकी पवार ,सुरभि सेठ ,शशि सेठ विभिन्न प्रकार की संस्थाओं की संस्थापिका एवं समाज सेविकाएं उपस्थित रही ।
प्रमुख योग शिक्षिकाओं में पूनम तिवारी अनु यादव ,स्नेहा आर्य ,सूरज राय ,जानकी पवार ज्योति तिवारी ,सविता गुप्ता नीना गुप्ता ,सूची पाण्डेय ,बबीता मौर्या, कृतिका तिवारी, तान्या तिवारी ,संध्या पटेल ,अंशिका पाण्डेय ,संध्या सिंह, आकांक्षा राज, शिवांगी राज ,अंशिका , स्नेहा राय,
यसी तिवारी,उमा पाण्डेय अंजलि पटेल, बरखा श्रीवास्तव ,आफरीन सायमा जीनत,कलश सिंह तृप्ति गुप्ता, क्षमा त्रिपाठी, नीलू भट्ट ,प्रज्ञा तिवारी ,नीतू गुप्ता शिल्पा कुमार, ज्योति यादव अर्चना सिंह ,वर्षा साहू ,अंजलि, सरिता यादव प्रियांजली पाण्डेय , सुप्रिया वर्मा इत्यादि की उपस्थिति रही ।
इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के लयबद्ध संगीतमय योगासनों के क्रम भी कराए गए ।
दिव्य आशीष योग संस्थान के माध्यम से बालिकाओं के द्वारा आसनों का क्रम कराया गया जो की अत्यंत सराहनीय रहा।
हेल्थ इस वेल्थ क्लिनिक की आध्या गुप्ता के द्वारा सोलो योग लयबद्ध संगीतमय परफॉर्मेंस किया गया।
मां भारती नारी योग शिक्षा संस्थान की नारी शक्तियों के द्वारा देश की प्रसिद्ध योग शिक्षिकाओं को प्रदर्शित किया गया एवं उनके बारे में बताया गया।
दिल्ली से बुक माय योग के संस्थापक नवीन वर्मा एवं सहयोगी अनन्या जी की उपस्थिति रही।
मां भारती नारी योग शिक्षा संस्थान प्रयाग आरोग्यम् केंद्र (योग प्रशिक्षण एवं योगाभ्यास केंद्र) के अंतर्गत एक सहयोगी संस्थान है जिसके योग शिक्षक लोकेश पाण्डेय, नवीन कुमार, शुभम वर्मा, आदित्य जायसवाल, सुरज पाण्डेय की उपस्थिति रही।
प्रयाग आरोग्यम् केंद्र (योग प्रशिक्षण एवं योगाभ्यास केंद्र)
के द्वारा मां भारती नारी योग शिक्षा संस्थान को इस श्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
मां भारती नारी योग शिक्षा संस्थान देश भर में नारियों को प्रशिक्षित एवं योग के क्षेत्र में रोजगार देने के लिए सतत कार्य करता रहेगा ऐसी चर्चा की गई।
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.