सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के आदिवासी विमन रिसोर्स सेंटर द्वारा कार्यक्रम आयोजित
आज सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के आदिवासी विमन रिसोर्स सेंटर द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बिमल प्रसाद सिंह ने की।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उपलक्ष्य में मार्च महीने में सेंटर द्वारा ‘स्त्री एवं कार्य’ विषय पर छात्रों के साथ कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं जिसमे विधार्थियो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें कविता लेखन, श्लोगन, चित्रकला, फोटोग्राफी शामिल थे। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुरस्कार वितरण के अलावा एक विशेष व्याख्यान का आयोजन भी इस कार्यक्रम में रखा गया। मुख्य वक्ता के रूप में रांची की independent resercher निराली बाखला उपस्थित थी जिन्होंने संताल परगना में महिलाओं की स्थिति, विशेषकर आदिवासी समुदायों की वन और भूमि अधिकार संरक्षण और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से एक संबंधित आंकड़ों के साथ जानकारी प्रस्तुत की। सभी अतिथियों का स्वागत विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता ने किया। उन्होंने महिलाओं की प्रगति और प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना किया। प्रोफेसर बिमल प्रसाद सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व, आदिवासी महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक भूमिकाओं को प्रस्तुत किया। उन्होंने मुख्य वक्ता, निराली बाखला तथा रांची विमन स्टडी सेंटर की सह संयोजिका, नीति तिर्की के प्रति आभार प्रकट करते हुए ऐसे मुद्दों को उठाए जाने की ज़रूरत पर बल दिया। सफल प्रतिभागियों को 1500, 1200 और 1000 रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप दी गयी। औपचारिक रूप से भूगोल विभाग की अध्यक्षा श्रीमती श्वेता मरांडी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विमन सेल की संयोजिका, डॉ निर्मला त्रिपाठी, साथ मे डॉ रंजना त्रिपाठी, डॉ स्नेहलता मुर्मू ने भी अपना योगदान दिया। विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष, शिक्षक, एवं छात्र छात्राएं इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.