लक्ष्य साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान द्वारा कवि,कलाकारो को सम्मानित किया गया
लखनऊ। पुस्तक मेले में लक्ष्य साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान द्वारा दिनांक 10 मार्च 2024, दिन रविवार, समय 10:30 बजे, स्थान रविंद्रालय चारबाग, लखनऊ में साहित्यकारों, समाजसेवियों, फिल्मों एवं नाटकों में अभिनय के लिए संस्था द्वारा कवि,कलाकारो को सम्मानित किया गया।
संस्था द्वारा सम्मानित किए जाने वाले साहित्यकारों,समाजसेवियों नाटको ,फिल्मों में अभिनय के लिये निम्नलिखित विद्वतजनों साहित्यकारों रंगकर्मियों एवं समाज सेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ शिव मंगल सिंह ने की। मुख्य अतिथि डॉ मंसूर हसन खां तथा विशिष्ट अतिथियों के रूप में क्रमशः अशोक पाण्डेय ‘अनहद’, शकील गयावी, डॉ कामिनी श्रीवास्तव, श्याम मिश्र ‘श्याम’, डॉ सुभाष गुरूदेव रहे। वाणी वंदना अशोक पाण्डेय ‘अनहद’ ने की। सम्मान समारोह का संचालन अलका अस्थाना ने तथा कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का संचालन मनमोहन बाराकोटी ‘तमाचा लखनवी’ ने किया।
सर्वश्री डा. दिनेश चंद्र अवस्थी, कवि, साहित्य साधना सम्मान
2 डॉ.सुभाष चंद्र गुरुदेव, कवि , साहित्य साधना सम्मान
3 श्री राम राज भारती कवि, साहित्य साधना सम्मान
4 सुश्री सुनीता चतुर्वेदी, कवियित्री, साहित्य साधना सम्मान
5 सुश्री रंगोली पंडित, कवियत्री, साहित्य साधना सम्मान
6 श्री उमाशंकर तिवारी, साहित्य सेवी,साहित्य सेवा सम्मान
7 श्री अरविंद सिंह, अभिनेता, अभिनय शिरोमणि सम्मान
8 सुश्री अनामिका शुक्ला, अभिनेत्री, अभिनय शिरोमणि सम्मान
9 डॉ. नीमापंत, समाज सेविका, पंडित जगत मोहन शुक्ला समाजसेवी सम्मान
10 श्री योगेंद्र प्रताप सिंह, समाजसेवी, पंडित जगत मोहन शुक्ला समाजसेवी सम्मान।
तत्पश्चात कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का सफलतापूर्वक आयोजन सम्पन्न हुआ, जिसमें उपरोक्त के अतिरिक्त सर्व श्री डॉ शिव मंगल सिंह ‘मंगल, डॉ कृपा शंकर श्रीवास्तव ‘विश्वास’, नरेन्द्र भूषण, डॉ शकील गयावी, डॉ मंसूर हसन खां, डॉ दिनेश चन्द्र अवस्थी, दिनेश सोनी, कन्हैयालाल, डॉ सुभाष गुरूदेव, श्याम मिश्र ‘श्याम’, अशोक पाण्डेय ‘अनहद’, वाई०पी० सिंह, डॉ नीमा पंत, अनामिका शुक्ला, सुनीता चतुर्वेदी, डॉ अशोक अज्ञानी, रामराज भारती, डॉ निशा सिंह ‘नवल’, अनिल मिश्र, उमाशंकर तिवारी, अलका अस्थाना, गोपाल किशोर सेठ, राजीव पंत, डॉ रेनू वर्मा, प्रिया सिंह, विनय बाजपेई ‘अतुल दिलबर’, राजेश राज, अरविन्द रस्तोगी, देवेश द्विवेदी, आशुतोष तिवारी ‘आशु’, संजय मल्होत्रा ‘हमनवा’, राम प्रकाश शुक्ल ‘प्रकाश’, हरी प्रकाश अग्रवाल ‘हरि’, रंगोली पंडित, गायत्री जोशी ‘अरूणिमा’, प्रवीण कुमार शुक्ल ‘गोबर गणेश’, भारती पायल, युक्ति श्रीवास्तव, पं० बेअदब लखनवी, मनमोहन बाराकोटी ‘तमाचा लखनवी’ आदि ने अपने काव्यपाठ से कार्यक्रम को शिखरता प्रदान की |
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.