रूद्र-चण्डी महायज्ञ

m-slider1
m-slider2
m-slider32
m-slider12

Overview

  • ID No

    19577
  • Organiser

    धर्मदर्शन न्यास नैमिष भारत
  • Date & Time

    01/02/2024 6:00 AM - 09/02/2024 5:59 PM
  • Contact

    +91 9415496057 , +91 9889009220
  • Place

    नैमिषारण्य तीर्थ क्षेत्र

About This Event

||  रूद्र-चण्डी महायज्ञ  ||

🗓️: 1 फरवरी ➡️ 9 फरवरी ,2024

📍 : नैमिषारण्य तीर्थ क्षेत्र

धर्मदर्शन न्यास नैमिष भारत ” के संस्थापक पं. श्री बलराम मिश्र, डॉ. अजय गुप्ता, आचार्य श्री अरविन्द मिश्र, श्री अंकुश मित्तल, श्री अजय पाण्डेय (सरल), श्री रामदेव तिवारी, पं० राजा रघु मिश्र व श्री पंकज अग्रवाल आदि के अनुरोध पर जीवमात्र के कल्याण की सत्कामना से उत्तराखण्ड हिमालय के तरूण तपस्वी, संकल्प सिद्ध, यज्ञ सम्राट महामनीषी परमपूज्य 1008 स्वामी श्री निरंजन जी महाराज के पावन सानिध्य एवं गरिमामयी उपस्थिति में 108 कुण्डीय रूद्र-चण्डी महायज्ञ का आयोजन भारत के सुप्रसिद्ध आचार्य विद्वानों द्वारा दिनांक 1 फरवरी से 9 फरवरी 2024 में सम्पन्न होने जा रहा है |

गंगा के पावन तट पर एकयोजन पैदल चलने पर, काशी में आधा योजन पैदल चलने पर, कुरूक्षेत्र में एक कोश पैदल चलने पर जिस अश्वमेध यज्ञ के फल की प्राप्ति होती है, वही फल नैमिष तीर्थ में प्रत्येक पग पैदल चलने से प्राप्त हो जाता है । लोक एवं शास्त्र विश्रुत इस परम पवित्र नैमिषारण्य क्षेत्र का वर्णन करने में ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी भगवती सरस्वती भी असमर्थ हैं, अट्ठासी हजार ऋषियों के तपः पूत इस क्षेत्र में यज्ञ का आयोजन करना, कराना, यज्ञ में सहभागी बनना, यजमान बनना, कथा श्रवण करना परम सौभाग्य की बात है।

नैमिषारण्य तीर्थ को अवतारों की कारण भूमि कहा गया है। यह शक्ति के एक सौ आठ सिद्धि पीठों में से प्रसिद्ध पीठ है, सतयुग में इस तीर्थ की प्रतिष्ठा ब्रम्हा विष्णु शिवादि त्रिदेवों में लोकहित में की थी, सृष्टि के आरम्भ काल मे परमात्मा ने निर्मिष मात्र काल मे इसी क्षेत्र से महामाया के गर्भ से सम्पूर्ण विश्व के उद्भव, पालन और लय की लीला का प्रकाश किया था, अतः यह नैमिष कहा गया, अट्ठासी हजार ब्रम्हवेत्ता ऋषियों ने परमतत्व के ज्ञान हेतु यहाँ सहस्त्रों वर्ष पर्यन्त तक तप किया इस कारण यह तपोभूमि कही जाती है। यह त्रैलोक्य में सुविख्यात तपोवन है यहाँ सभी पुरियों, सभी गुहृय क्षेत्र, सभी ग्राम, पर्वत, तीर्थ, महानदियाँ लोकहित में चौरासी कोस की परिधि में स्थित है पारण्य तीर्थ संभी तीर्थो का फल देने में समर्थ है इसी कारण मनुष्य, देवता, दैत्यगण इस तीर्थ मे आकर समस्त तत्थों की परिक्रमा कर दुर्लभ मनोरथ, भोग, मोक्ष प्राप्ति का सफल प्रयत्न करते है। इस पावन भूमि में ईश्वरीय सत्ता आप सभी श्रृद्धालु सपरिवार रुद्र-चण्डी महायज्ञ में सम्मिलित होकर पुण्य अर्जित करें।

सभी भक्त सादर आमंत्रित हैं🙏

संपर्क 📞:

+91 9415496057

+91 9889009220

+91 9794107000

+91 9616906016

+91 9151190000

+91 9415024655

Details

  • Organiser धर्मदर्शन न्यास नैमिष भारत
  • Date & Time 01/02/2024 6:00 AM - 09/02/2024 5:59 PM
  • Contact +91 9415496057 , +91 9889009220
  • Place नैमिषारण्य तीर्थ क्षेत्र

Leave feedback about this